दुर्गा माता आरती
🙏 दुर्गा माता आरती 🙏
अम्बे तू है जगदम्बे काली , जय दुर्गे खप्पर वाली।
तेरे ही गुण गाएं भारती , ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती।।
तेरे भक्त जानो पे माता , भीर पड़ी है भारी।
दानव दल पर टूट पड़ो माँ , करके सिंह सवारी।।
सौ सौ सिंघों से है बलशाली , दस भुजाओं वाली।
दुखियों के दुःख को निवारती , ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती।।
माँ -बेटे का है इस जग में , बड़ा ही निर्मल नाता।
पूत कपूत सुने हैं पर , ना माता सुनी कुमाता।।
सब पे करुणा बरसाने वाली , अमृत बरसाने वाली।
दुखियों के दुखड़े निवारती , ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती।।
नहीं मांगते धन और दौलत , न चांदी न सोना।
हम तो मांगे तेरे चरणों में , एक छोटा सा कोना।।
सबकी बिगड़ी बनाने वाली , लाज बचाने वाली।
सतियों के सत को निवारती , ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती।।
चरण शरण में खड़े तुम्हारी , ले पूजा की थाली।
वरद हस्त सर पर रख दो , माँ संकट हरने वाली।।
माँ भर दो भक्ति रस प्याली , अष्ट भुजाओं वाली।
दुखियों के दुखड़े निवारती , ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती।।

Comments
Post a Comment